रेल से बिहार टू बांग्लादेश वाया बंगाल: रेल पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पटना में रेल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। राजधानी के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर जांच के दौरान रेल पुलिस ने दो मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने और लोगों को गिरफ्तार किया। रेल पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत छः चोरों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गैंग का सरगना अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-

बिहार तो बांग्लादेश

मामले में पटना रेल एसपी अमरितेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें मोबाइल चोरी करने के लिए प्रतिदिन एक हजार रूपया सरगना रौशन कुमार देता है। वह पटना में रेलवे स्टेशन, टिकट काउंटर के आसपास, वेटिंग एरिया समेत अन्य भीड़ भाड़ वाले जगहों पर लोगों का बैग काट कर मोबाइल चोरी करते थे और रौशन कुमार को दे देते थे। रौशन कुमार सभी मोबाइल को मालदा भेज देता था जिसे वहां से बांग्लादेश भेजा जाता है।

सरगना की तलाश तेज

पुलिस ने अब तक गैंग के एक नाबालिग सदस्य समेत 6 को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सरगना की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। रेल पुलिस अधिकारियों की मानें तो सरगना के पकड़ में आने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस रेल से बिहार तो बांग्लादेश कनेक्शन खंगालने में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article