तेयाय पुलिस ने तीन सोलर लाइट बैट्री चोर को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सहायक थाना तेयाय पुलिस ने बैट्री बेचते चोर को किया गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सहायक थाना तेयाय पुलिस ने सोलर लाइट बैट्री को बेचते रंगे हाथ तीन शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में सहायक थाना तेयाय थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि तेयाय ओपी क्षेत्र के लखनपुर गांव में सोलर लाइट बैट्री की विगत दिनों चोरी कर ली गई थी। इस मामले में तेयाय ओपी में कांड संख्या 207/23दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

इसी क्रम में ग्रामीणों के सहयोग से बैट्री चोरी मामले में संलिप्त लखनपुर निवासी राजेंद्र राम के पुत्र राज कुमार राम, महेंद्र मालाकार के पुत्र मुन्ना कुमार, किशुन ठाकुर के पुत्र परमानंद कुमार को एएसआई प्रमोद कुमार ने गिरफ्तार किया है एवं उक्त सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article