नालंदा में मिला विवाहिता का फंदे से लटका शव, मायके वाले लगा रहे हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के भागनबीघा थाना क्षेत्र इलाके के बंडोह गांव में दहेज के खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना के संबंध में मृतका का आरोप है कि खुशबू कुमारी उर्फ ममता कुमारी की शादी बंडोह गांव निवासी टुल्लू पासवान के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता के दो बच्चे भी हुए, वावजूद पति टुल्लू पासवान का लालच काम नही हुआ और वह दहेज में मोटरसाइकिल की मांग विवाहिता के परिजनों से करने लगा।

- Sponsored Ads-

दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने के उपरांत दहेज के दानव ने विवाहिता की गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। परिजनों का यह भी आरोप है कि विवाहिता के दोनों बच्चे को भी पति के द्वारा गायब कर दिया गया है। कहीं उसकी भी हत्या ना कर दे। वही इस संबंध में भागन बीघा थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने फोन पर बताया कि विवाहिता मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसने आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article