सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके में युवक को गोली मारने मामले में पुलिस ने चार बदमाश को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, हथियार,आठ जिंदा कारतूस एक मैगजीन बरामद,सदर डीएसपी ने की पुष्टि

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के तलाबपर इलाके में पूर्व के विवाद को लेकर  मारपीट में एक व्यक्ति को जांघ में गोली लग गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और सभी अभियुक्तों को तकनीकी अनुसंधान करते हुए नूरसराय के ईसापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शम्भू कुमार उर्फ शम्भू यादव, अक्षय कुमार, मंजीत कुमार और पुष्पांजय कुमार शामिल हैं।जिनका लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, 08 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और स्कार्पियो वाहन बरामद किया।

- Sponsored Ads-

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके में युवक को गोली मारने मामले में पुलिस ने चार बदमाश को किया गिरफ्तार 2पुलिस जख्मी व्यक्ति के अपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आरोप पत्र समर्पित करने के लिए जल्द ही स्पीडी ट्रायल किया जाएगा

डीएनबी भारत डेस्क 

Share This Article