बेगूसराय में दो वाहनों की आमने सामने भीषण टक्कर में 10 लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर संजात पथ पर पर्रा मोची टोला के पास की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में दो वाहनों की आमने सामने भीषण टक्कर में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र के बीरपुर संजात पथ पर पर्रा मोची टोल के समीप सड़क दुर्घटना में टेंपो पर सवार 10 लोग घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

जिसमें महिला, बच्चे एवं पुरुष शामिल हैं। सभी घायल वीरपुर एवं भवानंदपुर के बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुजफ्फरा से टेंपो पर सवार होकर यात्री बेगूसराय की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पर्रा काली मंदिर मोची टोला के समीप बेगूसराय बीरपुर बेगूसराय संजात पथ पर ओवरटेक कर पीछे से एक गैस टैंकर गाड़ी ने जबरदस्त भीषण टक्कर मारते हुए बेगूसराय की तरफ भाग निकला।

टैंपू में टक्कर लगने से टेंपो पलट गई। और टेंपो पलटने से टैंपू पर सवार 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गया। टेंपो पर सवार भवानंदपुर निवासी फुलिया देवी पति कमली महतों, सन्नी कुमार पिता अरविंद दास, रोशनी कुमारी पिता सुमित राम,रूपेश कुमार पिता अमरजीत महतो, सरस्वती देवी पति कारी महतो, मन्नू कुमार पिता प्रकाश दास, वीरपुर निवासी रबिया प्रवीण, सहरे आलम पिता मो सफीक ,राशिया प्रवीण पिता अबुल कलाम, हुसैनी जहां पति कमाल घायल हो गए। फिलहाल वीरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को अपने कब्जे में लिया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article