बस की ठोकर से बालक गंभीर रुप से घायल,सीएसी में इलाजरत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड स्थित मेघौल हाई स्कूल के समीप एसएच 55 पर शुक्रवार को सुबह बस को ठोकर से एक बालक जख्मी हो गया । स्थानीय लोगो ने तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथिमिक उपचार बाद गंभीर रूप से जख्मी बालक को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया ।

- Sponsored Ads-

जख्मी की पहचान मेघौल वार्ड 14 निवासी मो.गुलजार का 12 वर्षीय पुत्र मो.महबूब आलम है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस रोसड़ा से बेगूसराय  की ओर जा रही थी । तभी घटना स्थल के समीप बालक अचानक सड़क पर करने लगा । जिस दौरान वह बस की चपेट में आ गया । जिस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । घटना की पुष्टि मेघौल पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने किया है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article