बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गंडक नदी पर पुल गिरने के मामले में…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अपने अन्य कार्यक्रमों के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहो पहुंचे जहां दिसंबर माह में गंडक नदी पर बन रही नवनिर्मित पुल का एक भाग गिर गया था। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक तरफ जहां ग्रामीणों से बात की एवं उनकी समस्याओं को सुना तो वहीं विभागीय लापरवाही पर भी नाराजगी व्यक्त की एवं ग्रामीण कार्य विभाग के एस्क्यूटीव को फोन कर लतार लगाई।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों की शिकायत के बाद उन्होंने कहा कि स्थल पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि कार्य में शिथिलता बरती जा रही है और पुल के मलबे को भी अभी तक नहीं हटाया गया है। संबंधित एजेंसी के द्वारा महज खानापूर्ति की जा रही है जबकि अब वाढ़ का समय भी नजदीक आ गया है। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के एक्सक्यूटिव को जल्द से जल्द पुल के गिरे मलबे को हटाने का निर्देश दिया तथा संवेदक के द्वारा जल्द कार्य करवाने का भी निर्देश दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि पुल गिरने के बाद लोग नाव के सहारे ही आर पार करने को विवश हैं और एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। जिला प्रशासन के द्वारा सिर्फ एक नाव मुहैया कराई गई है लेकिन उस नाव में भी आर पार करने के बाद नाभिक के द्वारा राशि वसूली जाती है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस संबंध में भी बेगूसराय के डीएम को अवगत कराया एवं ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article