नालंदा में छेड़खानी का विरोध करना परिजन को पड़ा महंगा, दबंगों ने पीड़ित परिजन को बेरहमी से पीटा

DNB Bharat

नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के गौसाई बीघा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के गौसाई बीघा गांव में छेड़खानी के विरोध करना पीड़ित परिवार को उस समय महंगा पर गया जब पीड़ित ने घटना की शिकायत दबंग के परिजनों से की। दबंगों ने पीड़ित परिजन को शिकायत करने पर बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। इस घटना में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी जब ट्यूशन जाती है तो गांव के ही एक मनचले युवक द्वारा छेड़खानी की जाती है। शिकायत के बावजूद आरोपी युवक अपनी हरकतें नहीं छोड़ रहा था। आज जब परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी पक्ष ने पीड़ित परिजनों के साथ  मारपीट शुरू कर दी।

विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने इट पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार इस दौरान बदमाशों द्वारा गोलीबारी की जाने की बाते भी सामने आ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि घटना में मारपीट की बात सही है, लेकिन गोलीबारी की बात गलत है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

TAGGED:
Share This Article