दहशत फ़ैलाने के लिए बदमाशों ने चलाई सात राउंड गोली, दुकानदार से मांगी थी रंगदारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत स्थित फतेहा चौक पर बुधवार की देर शाम गांव के ही कुछ मनचले युवक ने सब्जी विक्रेता से सोलह हजार रूपया छिनकर अन्य दूकानदार से उधार सामान मांगा, नहीं देने पर उक्त युवकों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब सात राउंड गोली फायर किया. गोली की आवाज सुनते ही फतेहा चौक पर मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे लोगो में अफरा तफरी का माहौल हो गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने अपने घर की ओर चल दिए. मामले को लेकर गोविन्दपुर तीन पंचायत के राजापुर गांव निवासी भुट्टु यादव का पुत्र उपेन्द्र यादव ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर गोलीबारी करने की शिकायत की है. उन्होने आवेदन के माध्यम से कहा कि फतेहा चौक पर मेरे पुत्र का कपड़ा व मोबाइल का दो अलग अलग दुकान है. दुर्गापूजा को लेकर दुकान पर भीड़ होने के कारण पुत्र के साथ दुकान पर बैठे थे. उसी समय फतेहा गांव के शिवम कुमार, शुभम कुमार, राणा चौधरी समेत अन्य पांच लोग जिन्हे हम पहचान नही सके. उक्त सभी युवक मेरे दुकान पर पहुंचकर हथियार लहराते हुए सामान उधार मांगने लगे. उधार नहीं देने पर पच्चास हजार रुपया रंगदारी मांगने लगा. जब हम लोग मना किये तो हवाई फाइरिंग करते हुए कहा कि दुकान में लुटपाट कर आग लगा देगें. और उक्त सभी युवक जाने के दौरान धमकी देते हुए कहा कि दुकान आने व जाने के दौरान रास्ते में ही गोली मार देगे. उक्त सभी लोग हथियार लहड़ाते हुए वहां से भाग निकाला.

- Sponsored Ads-

वही फतेहा गांव निवासी रामेश्वर पासवान का पुत्र सब्जी विक्रेता विकेश पासवान ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के ही युवक पर मारपीट सोलह हजार सात सौ 51 रूपया लुटपाट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि मंसूरचक से बुधवार की शाम बैगन बेचकर वापस लौटने के दौरान फतेहा चौक के समीप गांव के ही शिवम कुमार, शुभम कुमार, राणा चौधरी समेत कुल सात लोग घेर लिया और मेरे साथ मारपीट करते हुए रूपया छीन लिया. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया. सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने मामले की जांच में जुट गयी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि दोनों पीड़ित के आवेदन के आलोक में अलग अलग मामला दर्ज करते हुए पांच नामजद व तीन अज्ञात लोगो के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

बछवाड़ा, बेगूसराय से डब्लू कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article