बेगूसराय में एंबुलेंस चालक के द्वारा सरेआम घूस लेने का वीडियो हुआ वायरल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है। वायरल वीडियो बेगूसराय जिले के बलिया पीएचसी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एंबुलेंस चालक के द्वारा सरे आम घूस लिया जा रहा है इतना ही नहीं एंबुलेंस चालक सरकार को भी कटघरे में खड़े करते हुए बोल रहा है कि विभाग के द्वारा उन्हें 9500 दिए जाते हैं और वह भी कई-कई महीनो तक फसा कर रख लिया जाता है।

जिससे कि उन लोगों का परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है और इसीलिए एंबुलेंस चालक के द्वारा चोरी छिपे मरीजों को अवैध तरीके से घर तक पहुंचाया जाता है एवं उनसे अवैध उगाही की जाती है।

बेगूसराय में एंबुलेंस चालक के द्वारा सरेआम घूस लेने का वीडियो हुआ वायरल 2हालांकि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद बेगूसराय के सिविल सर्जन अशोक कुमार ने करा एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं तथा उक्त एंबुलेंस चालक को तत्काल प्रभाव से ही एम्बुलेंस से हटा दिया गया है तथा उनकी एजेंसी को भी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article