बेगूसराय में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 12 वीरपुर बाजार में रास्ता को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें कई लोग घायल भी हुए। दोनों पक्षों के लोगों ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

- Sponsored Ads-

सहदेव साह ने अशोक चौधरी समेत 7 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने और अशोक चौधरी ने सहदेव साह समेत 15 लोगों के विरुद्ध जान लेवा हमला करने को लेकर मामला दर्ज कराया है।इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है।

आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया गया है। जल्द ही दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article