बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना बखरी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान करनपुर गांव के रहने वाले शंभू सदा का पुत्र छत्तीस कुमार सदा के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि देर शाम गांव के ही बहियार में पानी भरे गड्ढे के पास छत्तीस कुमार सदा शौच करने के लिए गया था। तभी पैर फिसल जाने के कारण पानी बड़े गड्ढे में डूब गया। उन्होंने बताया कि काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटा तो फिर बाद में पता चला कि पानी भरे गड्ढे में डूब गया है।

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2काफी खोजबीन के बाद उसका शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article