नालंदा: दो महीने से गोतिया के बीच चल रहे जमीन विवाद में युवती की गला दबाकर हत्या

DNB Bharat Desk

 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र सुरजनचक गांव की घटना

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार ज़मीन विवाद को खत्म करने के लिए लैंड सर्वे का कार्य शुरू करने से पूर्व लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है, बावजूद इसके जमीनी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और इससे उत्पन द्वेष में हत्याओं का सिलसिला भी जारी है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: दो महीने से गोतिया के बीच चल रहे जमीन विवाद में युवती की गला दबाकर हत्या 2ताज़ा मामला करायपरसुराय थाना क्षेत्र सुरजन चक गांव की है। जहां 5 वर्षों से भाइयों के बीच चले आ रहे जमीनी विवाद रात को खूनी रूप ले लिया। जहां रात को हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की किशोरी की गला में पहनी माला से गला घोंटकर मौत की नींद सुला दिया। मृतका की पहचान छोटन प्रसाद के 14 वर्षीय के पुत्री डॉली कुमारी के रूप में की गई है।

नालंदा: दो महीने से गोतिया के बीच चल रहे जमीन विवाद में युवती की गला दबाकर हत्या 3घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मृतका के परिवार वालों ने बताया कि खेत को लेकर दो महीना से गोतिया के बीच विवाद चल रहा था बीती रात गोतिया के लोग गाली गलौज कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर मारपीट किया और डॉली कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दिया।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article