बुढ़ी गंडक में डुबने से किसान की हुई मौत, भैंस चराने के दौरान घटी घटना

DNB Bharat Desk

घटना डंडारी थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में भैंस चराने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। वही किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी की है। मृतक किसान की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के तुरकिया वार्ड नंबर 7 के रहने वाले रघुनंदन पासवान के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि मंगलवार के दिन वह भैंस लेकर बूढ़ी गंडक नदी पार कर चराने जा रहे थे।

इस दौरान अधिक पानी रहने के कारण बीच धार में किसान रघुनंदन पासवान फस गया। उन्होंने अपने आप को भरसक बचाने का प्रयास किया। लेकिन अधिक पानी रहने के कारण वह बच नहीं सका और बुढी गंडक नदी के पानी में डूब गया। परिजनों ने बताया है कि मंगलवार को देर शाम तक काफी खोजबीन किया।

- Sponsored Ads-

बुढ़ी गंडक में डुबने से किसान की हुई मौत, भैंस चराने के दौरान घटी घटना 2लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। फिर आज जब सुबह बूढ़ी गंडक नदी के पानी में खोजबीन किए गए तो बीच धार में इनका शव बरामद हुआ। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों ने डंडारी थाना पुलिस को दी। मौके पर डंडारी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article