बछवाड़ा के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक विक्षिप्त व्यक्ति घायल, सीएचसी में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत स्थित फतेहा गांव के समीप ओवरब्रिज एनएच 28 पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया।  घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

- Sponsored Ads-

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनएच 28 के रास्ते जाने के दौरान देखा की एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में एनएच 28 के किनारे गिरा पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा भेज दिया।

बछवाड़ा के एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक विक्षिप्त व्यक्ति घायल, सीएचसी में भर्ती 2उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति अपना नाम व पता बचाने में सक्षम नहीं है।  प्रथम दृष्टया में उक्त घायल व्यक्ति विक्षिप्त प्रतीत होता है।  स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना के उपरांत बछवाड़ा थाना की पुलिस समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article