आंधी तूफान और बारिश में कई जगह गिरे पेड़, बेगूसराय में बाल बाल बचा परिवार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

अचानक आई आंधी तूफान एवं बारिश के साथ साथ छोटे बड़े पत्थर गिरने से बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया 2 पंचायत के रूपनगर दुर्गा स्थान में तथा तिलरथ स्टेशन के समीप घर के आगे लगी विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। घर के अंदर मौजूद करीब डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे बुजुर्ग महिला पुरुष बाल बाल बच गए और बड़ी घटना होते होते टल गया। दरअसल रविवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश आने से अचानक विशाल पेड़ टूटकर राजेन्द्र दास, एवं मधुसूदन दास के घर पर गिर गया जोरदार आवाज सुनते ही लोग घर से बाहर शोर मचाने हुए भागे। बाहर निकल कर देखा की पेड़ मकान के छत पर गिर पड़ा है। जिससे हाल ही में बनी दीवार पूरी तरह घ्वस्त हो चुका है।

- Sponsored Ads-

राजेंद्र दास ने बताया कि घर में शादी विवाह का माहौल के कारण करीब डेढ़ दर्जन लोग घर में ही मौजूद थे। उक्त विशाल पेड़ को हटाने के लिए कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधि को कहा गया था लेकिन इस ओर उनके द्वारा कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। वहीं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र दास ने प्रशासन से मांग की है की इस मोहल्ले में रविदास परिवार रहता है जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। दैनिक मजदूरी कर किसी तरह से परिवार का भरण पोषण कर रहा है। उन्होंने आपदा प्रबंधन समिति से सहयोग करने की अपेक्षा की है। वहीं दूसरी तरफ बथौली पंचायत अंतर्गत तिलरथ स्टेशन चौक स्थित जागबली पासवान के पुत्र दिलीप पासवान के घर पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे कि उस घर में रह रहे सपरिवार बाहर निकल कर अपनी अपनी जान बचाई।

सबसे ज्यादा क्षति उर्जा विभाग को हुई है। विद्युत आपूर्ति बरौनी एवं पावर ग्रिड बरौनी जीरोमाइल, सब ग्रिड बरौनी, रुपनगर, सैक्सन तिलरथ देवना, बीहट, बरौनी ग्रामीण, शवदाह गृह आदि फीडर में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। इससे जुड़ी 1 लाख 33 हजार, 33 केवी, 11 हजार, 4 फोर्टी एवं सर्विस लाइन के आस-पास लगे हुए पेड़ गिर गया है तो कहीं तुफ़ान से ही सीधा प्रभाव पड़ा है। जिससे अनुमानतः 30 से 50 लाख रुपए की उर्जा विभाग को क्षति हुई है।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article