बेगूसराय भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के काफिले को रोकने का प्रशासन का प्रयास नाकाम

DNB Bharat

लखीसराय विद्यापीठ चौक की घटना, प्रशासन के रवैये से नाराज भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बाद काफीले को दिया गया जाने।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय से लखीसराय गांधी मैदान में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह की रैली सभा स्थल पर जाने के दरम्यान विद्यापीठ चौक के पास प्रशासन के द्वारा बेगूसराय से भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य के 50 से अधिक चार पहिया वाहन के काफिले को साजिश के तहत रोकने का प्रयास किया गया।

- Sponsored Ads-

जिसका भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य और उनके समर्थकों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया गया। जिसके बाद उक्त काफीले को सभा स्थल के लिए जाने दिया गया। बताते चलें कि उक्त काफीला उस वक्त आक्रोशित हो गया जब कांग्रेस पार्टी का झंडा लगे गाड़ी को जाने दिया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं के गाड़ी को रोक दिया गया।

इस संबंध में भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने कहा गृहमंत्री अमित शाह की रैली में उमड़े जनसैलाब को देखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी दल घबरा गए। और प्रशासन के द्वारा सभा स्थल तक भाजपा कार्यकर्ता के नहीं पहुंच सके इसकी साजिश की गई।  लेकिन भाजपा कार्यकर्ता के इरादे मजबूत हैं और सरकार की कोई साजिश सफल नहीं होगी। बिहार में सत्ता परिवर्तन तय है।

हलांकि कुछ ही समय बाद उपस्थित पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य से बात की और गृहमंत्री अमित शाह की रैली में जाने वाली सभी गाड़ियों को जाने दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article