बेगूसराय में लगभग 15 दिनों से गायब दो नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

DNB Bharat

डीएसपी मुख्यालय निशीत प्रिया ने कहा प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है, पुलिस द्वारा दोनों नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी के लिए की जा रही कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीते एक जनवरी से गायब दो नाबालिग लड़कियों का अब तक कुछ अता पता नहीं चल पाया है। अपनी बेटी को याद करके किसी अनहोनी की आशंका से उसके मां का रो रो कर बुरा हाल है। पीड़ित माता ने बताया कि उनकी बेटी एक जनवरी को नववर्ष की शुभकामना का कार्ड देने के नाम पर घर से निकली थी। जो आजतक घर लौटकर नहीं आई है। उन्होंने प्रेम प्रसंग की बातों से इंकार करते हुए बताया उसके बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगभग 15 दिनों से गायब दो नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 2

वहीं उन्होंने कहा स्थानीय थाना की पुलिस कार्रवाई की जा रही है का भरोसा देकर लौटा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार थाना पर न्याय की गुहार लगाने के लिए जाते हैं लेकिन मायूस होकर घर लौट आते हैं। थक हार कर परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर हेड क्वार्टर डीएसपी निशीत प्रिया से न्याय की गुहार लगाई है।

बेगूसराय में लगभग 15 दिनों से गायब दो नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 3

वहीं दूसरी तरफ इस सनसनी खेज मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नेहा राठौर एवं अंकित कुमार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उसके परिजनों से मुलाकात कर जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया है। सामाजिक कार्यकर्ता नेहा राठौर ने दुःख जताते हुए बताया कि 15 दिन का समय बड़ा वक्त होता है। फिर भी पुलिस इतनी सुस्त है कि एक बेटी और एक महिला की इज्जत उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है।

बेगूसराय में लगभग 15 दिनों से गायब दो नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 4

उन्होंने बिहार के डीजीपी आर एस भट्ठी पर गर्व महसूस करते हुए बताया कि उनके आने से लोगों को एक आस और उम्मीद जगा है कि पुलिस महकमा में पारदर्शिता के साथ स्पष्ट काम होगा। दो दो नाबालिग बच्ची गायब हुईं हैं। उन्होंने विनम्रता पूर्वक डीजीपी से गुहार लगाते हुए मांग किया है कि बच्ची की सकुशल वरामदगी हो। दोनों नाबालिग लड़की का अचानक लापता होने से एक तरफ जहां परिवार में दहशत का माहौल है।

वहीं गांव में भी तरह-तरह की चर्चा होने लगी है। वहीं डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि दो नाबालिग लड़की घर से बाहर जाने के दौरान लापता हो गई है। फिलहाल दोनों लापता नाबालिग लड़की कि सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्य प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article