बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचला, वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

मोटरसाइकिल सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। जहा एक बार फिर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचला, वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 2घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव वार्ड नंबर 8 के रहने वाले कलर तांती का 65 वर्षीय पुत्र पुकारी तांती के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बीती रात पुकारी तांती घर से खाना खाकर वह अपने डेरा पर सोने के लिए जा रहे था। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने पीछे से जबरदस्त धक्का मार दिया।इस हादसे में पुकारी तांती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचला, वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 3जबकि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में मोटरसाइकिल सवार युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।वहीं इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा नयागांव थाना पुलिस को दी। मौके पर नया गांव थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर स्थल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचला, वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत 4इस संबंध में नयागांव थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति पुकारी तांती पेसे से किसान थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article