नालंदा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

DNB Bharat Desk

 

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के जंगीपुर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र इलाके के जंगीपुर इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। दरअसल केदार मिस्त्री अपने काम को समाप्त कर अपने घर सरबद्दी नगर जा रहे थे।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने केदार मिस्त्री को कुचल दिया। जिससे मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पेशे से मजदूर केदार मिस्त्री बढई का काम करता था।

नालंदा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल 2वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article