पूर्व मुखिया पुत्र की दबंगई, तालाब से मछली चुराने के आरोप में युवक की पीट पीट कर कर दी हत्या

DNB Bharat

नालंदा जिला के पावापुरी ओपी के बकरा गांव की घटना, पुलिस बता रही है तालाब में डूबने से मौत

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला के पावापुरी ओपी के बकरा गांव में पूर्व मुखिया पुत्र की दबंगई का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां तालाब से मछली चुराने के आरोप एक व्यक्ति को पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र के बकरा गांव की है।

- Sponsored Ads-

मृतक बुंदेल केवट के 38 वर्षीय पुत्र अर्जुन केवट है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चोरसुआ गांव निवासी पूर्व मुखिया शिवनंदन प्रसाद अर्जुन केवट को घर से बुलाकर तालाब से मछली मारने के लिए बुलाया। जब वह तालाब से मछ्ली मार रहा था ।

इसी बीच पूर्व मुखिया का पुत्र मनोज कुमार तालाब के निकट पहुंचा और अर्जुन को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया । बेहोश होने पर उसने युवक को तालाब से बाहर निकाल कर किनारे पर रखकर परिवार वालों को तालाब में डूबने की सूचना दिया ।

परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचकर जब उसकी हालत देखे तो शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही पूर्व मुखिया पिता पुत्र गांव छोड़कर फरार हो गया।वही थानाध्यक्ष ने कहा की व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है।फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मामला साफ हो पाएगा। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article