घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा की है
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर पति और पत्नी का रिश्ता कलंकित हुआ जहां दहेज के खातिर ससुराल वालों ने महिला को बेहरमी से जमकर पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए पुलिस ने बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।दरअसल ससुराल वालों ने मारपीट के बाद लड़की के मायके वाले को फोन पर कहा कि आपकी बेटी मर गई है।
मायके वाले मौके पर पहुंचे तो प्रियंका बेहोशी की हालत में थी, जिसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा की है। घायल महिला की पहचान भर्रा गांव के रहने वाले मोहन साह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 5 साल पहले प्रियंका की शादी दहेज देकर भर्रा निवासी मोहन साह के साथ किया गया था।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे काफी परेशान करते थे। मेरी बहन गूंगी है वह बोल नहीं सकती है।इसके कारण ससुराल वाले अक्सर परेशान करते थे। सास, खाना नहीं देती थी, पति बाहर मजदूरी करता है। वह भी पैसा नहीं भेजता था। हम लोग ही किसी तरह इसके खाने-पीने की व्यवस्था करते थे।पहले भी उसके साथ मारपीट हुई, लेकिन हम लोगों ने पारिवारिक मामला समझकर मामले को शांत कर दिया था।
आज हमारे बहनोई मोहन साह ने फोन कर कहा कि प्रियंका मर गई है, जाकर देख लीजिए। हम बाहर हैं और चल चुके हैं, जल्द ही पहुंच जाएंगे। ससुराल पहुंचे तो प्रियंका आंगन में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। बहनोई मोहन साह भी घर में ही था, जो हम लोगों को देखकर फरार हो गया। इसके बाद बहन को जिंदा देखकर डायल-112 पर फोन किया। वहां से पुलिस आई और सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
डीएनबी भारत डेस्क