बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक युवक की फांसी लगाकर किया हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेका

DNB Bharat Desk

 

घटना लाखो थाना क्षेत्र के कासिमपुर की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक युवक की फांसी लगाकर हत्या कर दी । तथा साक्ष्य छुपाने के लिए शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के कासिमपुर की है। मृतक की पहचान कासिमपुर निवासी नंदू रजक के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक युवक की फांसी लगाकर किया हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेका 2नंदू रजक ने कासिमपुर के ही रहने वाले राम जी राय पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व से उनका राम जी राय से विवाद चल रहा है तथा न्यायालय में मामला भी दर्ज है।रामजी राय के द्वारा लगातार मुकदमा उठाने की धमकी दी जा रही थी और नहीं करने पर जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी । बीते शाम भी रामजी राय ने मौका पाकर उनके पुत्र शिवम कुमार को सुनसान इलाके में ले गए तथा फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक युवक की फांसी लगाकर किया हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेका 3काफी खोज बिन के बाद जब शिवम कुमार का पता नहीं मिला तब परिजनों ने सड़क किनारे झाड़ी में एक युवक के शव को देखा । तत्पश्चात उसकी शिनाख्त शिवम कुमार के रूप में की गई। फिलहाल परिजनों के द्वारा लाखो थाना में आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article