रील्स बनाने के लिए हथियार के साथ गए पुलिस ने भेज दिया जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में भी युवाओं में रील्स बनाने को लेकर होड़ सी मच गई है। रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवा कुछ भी कर गुजर जाते हैं। ऐसा ही मामला सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के मोगलकुआं की है जहां रील्स बनाने के चक्कर में दो युवा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दरअसल मोगलकुआं बौलीपर स्थित मस्जिद के कब्रिस्तान में दो युवा हथियार लेकर रील्स बनाने के लिए गए थे।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान स्थानीय पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को रील्स बनाने के दौरान कब्रिस्तान परिसर से ही गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस की बरामद किया है। सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि गिरफ्तार युवक की कुंडली खंगाला जा रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article