30वें शहादत दिवस पर याद किये गए काॅमरेड दिगंबर सिंह

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के परिहारा में दिगंबर सिंह के नाम से निर्मित शहीद द्वारा पर मनाया गया श्रद्धाजंलि सभा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के परिहारा में कॉमरेड दिगंबर सिंह के नवनिर्मित शहीद द्वार पर 30 वें शहादत दिवस पर उनको याद करते हुए श्रद्धांजली दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बखरी विधायक सूर्यकान्त पासवान ने कहा कि दिगंबर बाबू बेजोड़ संगठनकर्ता थे। उनके सांगठनिक विरासत की ही देन है कि मेरे जैसा लोग आज विधायक हैं।

- Sponsored Ads-

30वें शहादत दिवस पर याद किये गए काॅमरेड दिगंबर सिंह 2

उन्होंने आगे कहा कि जोर-जुल्म के खिलाफ वो आवाज उठाते थे। इसलिए गरीबों की आवाज को दबाने के लिए अपराधियों ने दिगो बाबू की हत्या कर दी। लेकिन अपराधियों का यह मंसूबा कभी भी पूरा नहीं होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि दिगंबर बाबू बोलते बहुत कम थे लेकिन जब बोलते थे तो उनका सुझाव सबको मंजूर होता था।

30वें शहादत दिवस पर याद किये गए काॅमरेड दिगंबर सिंह 3

उनके जैसे 147 लोगों ने बेगुसराय जिले में लाल झंडे की खातिर अपनी शहादत दी है। उनका अरमान विधायक सूर्यकान्त पासवान विधानसभा में गरीबों की आवाज उठा कर पूरा कर रहे हैं। कॉमरेड दिगंबर सिंह जिस बगीचे में फूल को सींचने का काम किया था आज उसको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

30वें शहादत दिवस पर याद किये गए काॅमरेड दिगंबर सिंह 4

आज जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार से कराह रही है। तो जनता को जाती एवं सम्प्रदाय के नाम पर लड़ाया जा रहा है। गरीबों के बच्चे को सरकारी स्कूल में खिचड़ी के लिए कटोरा थमा कर शिक्षा से वंचित करने की साजिश किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम को कांगेस के बखरी प्रखण्ड अध्यक्ष शांति झा, ब्रजमोहन पोद्दार, जदयू नेता पंचानंद सिंह, ऋषिकेश साह, नित्यानन्द सिंह, परिहारा उप सरपंच रामचंद्र साह, भाकपा नेता पाण्डव सिंह,सावित्री देवी ने संबोधित किया।

मौके पर शत्रुघ्न सिंह उर्फ कवि जी, मदनलाल महतों, गोविंद चौधरी उर्फ बिंदु चौधरी, कलेश्वर साहू, राटन के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम,सत्यनारायण महतों, राजद नेता मुन्ना यादव, सुरेश महतों सहित आदि लोगों अपने अपने विचार रखे। कार्यकम की अध्यक्षता कन्तलाल पोद्दार एवं कार्यक्रम का संचालन भाकपा सहायक अंचल मंत्री जितेन्द्र जीतू ने किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article