समस्तीपुर: विभूतिपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख स्व रामाधार चौधरी का निधन, कार्यकर्ता समेत क्षेत्र में शोक की लहर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के वर्तमान उपाध्यक्ष, विभूतिपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख स्व० रामाधार चौधरी का निधन आज दिनांक 20/03/2024 को पटना के निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से जिला ने कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ खो दिया।

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लिपटा तथा पुष्प अर्पित किया तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने उन्हें एक राष्ट्रवादी तथा कुशल समाजसेवी एवं गरीबों के हित के लिए समर्पित राज नेता की संज्ञा दी।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: विभूतिपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख स्व रामाधार चौधरी का निधन, कार्यकर्ता समेत क्षेत्र में शोक की लहर 2तथा कहा की स्व० चौधरी युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरूवात की और जीवन पर्यन्त कांग्रेस के सदस्य रहें। उनके निधन से पार्टी को जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, सरोज कुमार सिंह, महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, अंजनी कुमार मिश्र, शंभू प्रसाद सिंह, कपिलेश्वर कुंवर, डोमन राय, आभा ठाकुर, उपेंद्र नारायण पोद्दार, परमानंद मिश्र, सूरज राम, संजीव ठाकुर, राम स्वरूप सिंह,

अरुण चौधरी, भाजपा के अरविंद कुशवाहा, सीपीआई के श्याम किशोर कमल, सियाराम प्रसाद सिंह, राजद के मिथिलेश प्रसाद यादव, चंद्र भूषण सिंह, रणधीर ईश्वर, पूर्व कार्यपालक अभियंता रमेश कुंवर, पूर्व मुखिया कांग्रेस नेता लक्ष्मण देव सिंह, अजीत कुमार झा आदि लोगों ने भी उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article