बेगूसराय पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं के स्वागत से हुए अभिभूत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला आगमन के दौरान बुधवार को बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, सीडब्ल्यूसी के सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर, बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित सभी नेताओं का बीहट चांदनी चौक पर बीहट नगर अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में और जीरोमाइल गोलंबर स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान बरौनी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर श्यामनंदन सिंह कंपनी, श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, मुकेश कुमार मेंडिस सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। इस दौरान उनके द्वारा दलित व गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा कुछ महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। वितरण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बीहट की ऐतिहासिक व क्रांतिकारी धरती पर जोरदार स्वागत पाकर अभिभूत हूं।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सिंह, रजनीकांत पाठक, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, ई गौरव, एहसान रिजवी, शिव प्रकाश गरीब दास, मोहम्मद छोटे खान, श्रवण कुमार सिंह, रामचन्द्र सिंह, रामनारायण सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article