वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ईलाके में भीषण अगलगी में दर्जनों घर समेत लाखो की संपत्ति जल कर हुआ राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनंगामा पंचायत के वार्ड नं 10 पोखर टोला मिल्की और डीहपर पंचायत के वार्ड नं 3 में एक ही समय में भीषण आग लगने से जहां 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति समेत नगदी और चार पशु की मौत हो गयी। भारी मश्क्त बाद दमकल और ग्रामीणों के सहयोग के आग पर काबू पाया गया। आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका।

वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ईलाके में भीषण अगलगी में दर्जनों घर समेत लाखो की संपत्ति जल कर हुआ राख 2बताते चलें कि वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनंगामा पंचायत के वार्ड नं 10 पोखर टोला में मंगलवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। तेज पच्छुआ हवा के कारण आग की लपते तेज हो गयी और देखते ही देखते टुनटुन पासवान, सुरिंदर पासवान,चंद्र मणी पासवान, अर्जुन पासवान, अरूण पासवान,राम बहादुर पासवान, कुंदन पासवान, अशोक पासवान,लुखो पासवान,भूषण पासवान, कृष्णनंदन पासवान,बादल कुमार, मनोज पासवान,मो दाऊद,मो जाकीर,मो नाजीर,मो गाजी,मो बाबर,मो अली,मो अन्नू,मो आजम,मो दानीश,मो अनसारूल,मो संजर समेत 60 से अधिक लोगों का ऐलवेस्टर, झोपड़ी नुमा घर,डेरा देखते ही देखते जल कर राख हो गया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ईलाके में भीषण अगलगी में दर्जनों घर समेत लाखो की संपत्ति जल कर हुआ राख 3उक्त अग्नि पीड़ित परिवारों में से कुछ लोगों ने किस्ती के पैसा उठाकर लाए थे रूपया समेत आधार कार्ड,भोटर आई काड, ज़मीन से संबंधित दस्तावेज,अनाज,कपरा बर्तण समेत लगभग 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गई। वहीं थाना क्षेत्र के डीह पंचायत के वार्ड नं 3 में सुरेश पासवान के घर में लगी आग में 40 हजार रूपए नगद समेत कपडा,बर्तन,घर में रखें अनाज सहीत सब कुछ जलकर कर राख हो गया है।

वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ईलाके में भीषण अगलगी में दर्जनों घर समेत लाखो की संपत्ति जल कर हुआ राख 4मैदा बभनंगामा में घटना स्थल पर मौजूद बरौनी विधायक रामरतन सिंह, मुखिया मनोज चौधरी, सरपंच जगलाल चौधरी, समिति मो हैदर अली, वार्ड सदस्य संतोष पासवान ने बताया कि आग इतना भयावह हो गया कि 60 से अधिक लोगों के घर डेरा जल कर राख हो गया है ‌जिसमें 50 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गया है। पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी अस्तर से हर संभव मदद करवाया जाएगा।

वहीं डीह पर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा पदाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया है। पीड़ित परिवार को सरकारी आदेशानुसार सभी स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article