नालंदा: ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई । मृतक सारे थाना क्षेत्र के झरहापर निवासी नंदे यादव का 25 वर्षीय पुत्र सोनी यादव है। मृतक के भाई ने बताया कि ट्रैक्टर पर ईट लोड करने के लिए मानपुर जा रहा था ।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान बिलासपुर पुल के समीप टर्न के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया । आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर उसे ट्रैक्टर से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल लाया ।

नालंदा: ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण पल के समीप और नियंत्रित होकर ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया था जिससे चालक की मौत हुई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article