बेगूसराय में स्नान करने के दौरान बलान नदी में डूबने से एक किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसही गांव स्थित बलान नदी की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान बलान नदी में डूबने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत बसही गांव स्थित बलान नदी की है। वहीं  घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक किशोर की पहचान बसही गांव निवासी जितेंद्र महतों के भांजा नीतीश कुमार के रूप में हुई।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि मृतक नीतीश कुमार बसही गांव स्थित धोबिया घाट बलान नदी में नहाने गया था। इसी क्रम में पैर फिसल कर गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन कर बलान नदी से उसे निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान बलान नदी में डूबने से एक किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2नीतीश के शव को देखते ही मां रीमा कुमारी, नानी मुनम देवी सहित उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक नीतीश उच्च विद्यालय दामोदरपुर में कक्षा नौवीं का छात्र था। मृतक दो भाई व एक बहन में छोटा भाई था। वह मां के साथ बसही गांव स्थित अपने ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करता था।

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान बलान नदी में डूबने से एक किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3इसकी जानकारी मिलते ही तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच में जुट गए।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article