उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए मिला सम्मान, विद्यालय परिवार और शिक्षकों में हर्ष
डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय)। द बिहार टीचर्स: हिस्ट्री मेकर्स (टीबीटी) की ओर से आयोजित मुंगेर प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में भगवानपुर प्रखंड की शिक्षिका पूनम कुमारी को सम्मानित किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोहटा में कार्यरत शिक्षिका पूनम कुमारी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह का आयोजन लखीसराय स्थित महात्मा गांधी बीएड कॉलेज, अशोकधाम में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
शिक्षिका पूनम कुमारी को सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार सहित प्रखंड के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने इसे भगवानपुर प्रखंड के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
