नालंदा: राजगीर पर्वत पर स्थित विश्व शांति स्तूप का मनाया गया 57 वां स्थापना दिवस, शांति का दिया संदेश

DNB Bharat Desk

नालंदा के राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप में रविवार को 57 वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश गूंजते रहे। समारोह में पर्यटन मंत्री केदारनाथ गुप्ता मुख्य अतिथि और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

इस कार्यक्रम में जापान समेत कई देशों के बौद्ध प्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की कामना की। समारोह का आयोजन राजगीर बुद्ध विहार सोसाइटी और निप्पोनजान म्योहोजी की ओर से किया गया। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कर भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

नालंदा: राजगीर पर्वत पर स्थित विश्व शांति स्तूप का मनाया गया 57 वां स्थापना दिवस, शांति का दिया संदेश 2रत्नागिरि पहाड़ी पर स्थित विश्व शांति स्तूप भारत और जापान के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। इसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने 25 अक्टूबर 1969 को किया था। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह ने विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

नालंदा: राजगीर पर्वत पर स्थित विश्व शांति स्तूप का मनाया गया 57 वां स्थापना दिवस, शांति का दिया संदेश 3इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित विश्व शांति स्तूप केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि भारत और जापान के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक भी है। वहीं पर्यटन मंत्री केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन भगवान बुद्ध के शांति करुणा और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ विभिन्न देशों के बीच मैत्री और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article