बिजली विभाग की लापरवाही से एक किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोरा गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर बिजली विभाग के लापरवाही सामने आई है। जहां बिजली का जर्जर तार टूटने के कारण एक किसान की करंट के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के परोरा गांव की है।

- Sponsored Ads-

बिजली विभाग की लापरवाही से एक किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2मृतक किसान की पहचान परोरा वार्ड नंबर 12 के रहने वाले स्वर्गीय नवल किशोर सिंह का पुत्र बबलू सिंह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक बबलू सिंह आज घर के सामने बैठा हुआ था। तभी जर्जर बिजली के तार टूटकर उनके शरीर पर गिर गया। जिससे वह करंट के चपेट में आ गया। और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बिजली विभाग की लापरवाही से एक किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम 3मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article