डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना और 5 दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य शोभायात्रा श्री पद्भनाभ स्वामी जी के नेतृत्व में निकाली गई। गाजे बाजे के साथ रंग बिरंगी परिधानों में सजी 451 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया।कलश यात्रा मेहदौली, भगवानपुर सहित प्रखंड मुख्यालय,ब्रह्म स्थान भगवानपुर का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पर समाप्त हुआ।

हर हर महादेव के जय घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। यज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना है। यज्ञ समिति के शंभु प्रसाद राय ने बताया कि 13 फरवरी को पंचांग पूजन मंडप प्रवेश,अरणी मंथन,14 को मंडप पूजन हवन,जलाधिवास,15 को मंडप पूजन,हवन,सम्पूर्णाधीवास,16 को मंडप पूजन हवन,नगर भ्रमण,17 को प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति व भंडारा होगा।पांचों दिन संध्या 8 बजे से रात्रि के 10 बजे तक कथावाचक द्वारा कथा वाचन होगा मौके पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।
मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष सरपंच रामसागर सहनी, शम्भू महतो, अमरजीत महतो, बिंध्याचल राय, चिंटू महतो,देवेंद्र महतो, चितरंजन चौधरी, कृष्णदेव राय, राम नरेश चौधरी,अनिल चौधरी,,सुनील कुमार राय,अरबिंद मंडल महेश पोद्दार, ,विपत बिहारी महतों समेत अन्य ग्रामीण शोभायात्रा में शामिल हुए।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट