पुजा पंडाल का पट खुलते ही भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में श्रीकृष्ण पूजनोत्सव पूजा समिति सह अन्य पूजा समिति द्वारा मंडपों में पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंडप का पट खोल दिया गया।पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वातावरण हरे कृष्ण के जयकारे व भजनों से गूंज उठा। पूरा क्षेत्र  सज कर तैयार है।

पुजा पंडाल का पट खुलते ही भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालु की भीड़ 2पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है।पांच दिवसीय मेला में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के झूला सहित मीना बाजार लगाया गया है।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति के अध्यक्ष आदित्यकान्त शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय,बलवीर कुमार,अमरजीत महतों,राम प्रकाश साह, अवनीश कुमार उर्फ मुन्ना ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

Share This Article