तेघड़ा बजलपुरा में चार दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ पुर्णाहुति के उपरांत किया गया समापन

DNB Bharat Desk

 

शतचण्डी महायज्ञ में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कार्य सहित आहुतियां दिलाई गई।

डीएनबी भारत डेस्क

तेघड़ा बजलपुरा मां भगवतीस्थान मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा सह शतचण्डी महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार की देर शाम को दी गई। पूरे चार दिनों तक चले शतचण्डी महायज्ञ में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कार्य सहित आहुतियां दिलाई गई। जिसमें यजमान के रूप में कन्हैया कुमार भारद्वाज, सनोज मिश्रा उर्फ मंगल बाबा, डॉ. ओमप्रकाश उर्फ फंटूश, अमन कुमार, प्रकाश कुमार, कन्हैया कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह व योगेंद्र शर्मा शामिल थे।

- Sponsored Ads-

जिनके द्वारा शतचण्डी महायज्ञ का कार्य संपन्न किया गया। वही ब्राह्मणों में पंडित आचार्य श्री विजय कृष्ण झा, लालमोहन ठाकुर, शुभम ठाकुर, चंदन ठाकुर, सुजीत पाठक सहित 27 ब्राह्मणों ने यज्ञ कार्य संपन्न कराया। वहीं सोमवार की संध्या मां भगवती की नवीन मूर्ति, श्रीहनुमानजी की नवीन मूर्ति, तीन शिव परिवार की मूर्तियां, श्री लक्ष्मीनारायण की मूर्ति, श्री विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। जिसके बाद माता भगवती की जय, सच्चे दरबार की जय सहित श्रीहनुमानजी एवं देवी-देवताओं की जयकारे लगाए जाने लगे।

तेघड़ा बजलपुरा में चार दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ पुर्णाहुति के उपरांत किया गया समापन 2मौके पर उपस्थित महिलाओं ने मां भगवती की पारंपरिक गीत गाकर माता भगवती का मनुहार करने लगी। इसके अलावे पारंपरिक मृदंग टोली द्वारा मानर गाया जाने लगा। एवं फूलहाईस करवाया गया। प्राणप्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद माता भगवती के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही संध्या महा आरती में भी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही। अंत में प्रसिद्ध गायक धीरजकांत द्वारा देवी जागरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें उपस्थित श्रद्धालु रात भर झूमते रहे।

तेघड़ा बजलपुरा में चार दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ पुर्णाहुति के उपरांत किया गया समापन 3मौके पर गायक धीरजकांत ने भोले बाबा की नचारी, श्रीराम विवाह, कृष्ण भजन, सहित अन्य सुन्दर भजन से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। जिसपर श्रद्धालु नाचने को मजबूर हो गए। मौके पर संयोजक सत्येंद्र कुमार सुधांशु, पूर्व विधायक ललन कुंवर, भोलन प्रसाद सिंह, भाजपा के कृष्णनंदन सिंह, पुतुल बाबू, चंद्रभूषण सिंह उर्फ बोधू सिंह, राजीव रंजन सिंह, शालिनी देवी, बसंत कुमार, बैजनाथ सिंह, मुकेश सिंह, पंकज सिंह, कारी सिंह, सुनील सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय तेघरा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

Share This Article