बछवाड़ा के विभिन्न पंचायतो में मां काली का पट खुलते ही जुटी श्रद्धालुओ की भीड़बछवाड़ा मां काली का पट खुलते ही जुटी श्रद्धालुओ की भीड़

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में प्रकाश का पर्व दीपावली पुरे धूमधाम व हर्षोल्लास और परंपरा के साथ मनाया गया । शाम ढलते ही इलाके के सभी मकान व इमारते रौशनी से जगमगा गयी। लोगो के आतिशवाजी से आसमान गूंज उठी। लोगो ने दीपावली का एक दुसरे को उपहार देकर शुभकामनाये थी । दीपावली के मौके पर लोगो का चलन के मुताबिक पटाखे जलाये । इसको लेकर बच्चो और युवाओं में काफी उत्साह देखा गया ।

- Sponsored Ads-

लोगो ने एक दुसरे के घर जाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। वही बछवाड़ा बाजार, गोधना, मुरलीटोल आदि जगहों पर सोमवार की रात दीपावली के अवसर पर माता काली का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पारी। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना शुरू कर दी। काली पूजा को लेकर पूजा पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी झालरें, लाइटें, पुष्प और पारंपरिक सजावट ने पंडाल को आकर्षक रूप से निर्माण किया गया था। पंडाल में प्रवेश करते ही भक्तों को दिव्य और शांत वातावरण का अनुभव हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूजा में भाग लिया, जबकि बच्चों और युवाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। पट खुलते ही भक्तों की संख्या बढ़ने लगीं।

बछवाड़ा के विभिन्न पंचायतो में मां काली का पट खुलते ही जुटी श्रद्धालुओ की भीड़बछवाड़ा मां काली का पट खुलते ही जुटी श्रद्धालुओ की भीड़ 2पूजा के दौरान पंडाल में भक्ति गीत, आरती और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने माता लक्ष्मी से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। वही काली पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे दूर दराज से आये कलाकारों के द्वारा भजन कृर्तन किया जायगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article