तेज रफ़्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पैदल जा रही महिला पर पलटी, महिला की मौत

DNB Bharat Desk

 

भभुआ प्रखंड के बारे गांव जगतपुरा मोड़ के पास की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

भभुआ प्रखंड के बारे गांव जगतपुरा मोड़ के पास पैदल जा रही महिला पर ई रिक्शा पलट गया जहां महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव का निवासी दुखंती गोंड की 61 वर्षीय पत्नी कुंती देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला डीहरा गांव में उसकी बेटी छत से गिर गई थी जहां उसी को देखने के लिए जा रही थी।

- Sponsored Ads-

तेज रफ़्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पैदल जा रही महिला पर पलटी, महिला की मौत 2वही बारे बस से उतरने के बाद पैदल डीहरा में गांव जा रही थी। तभी जगतपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार में आ रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर महिला के ऊपर पलट गया। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

तेज रफ़्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पैदल जा रही महिला पर पलटी, महिला की मौत 3 उसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना की गई। जहां पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा किया उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article