जन स्वराज के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का चलाया गया अभियान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में जन स्वराज पार्टी की नीतियों और उसके उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया गया है। इस कड़ी में मंगलवार को बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव स्थित वार्ड नं 13 में ग्रामीणों की बैठक की गई। बैठक में बोलते हुए जन स्वराज पार्टी के प्रखंड प्रभारी सह बाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया टिंकू राय ने कहा कि बिहार शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार जैसी समस्याएं हैं,  जिनका निराकरण नहीं किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

राज्य की नीतीश सरकार केवल घोषणा कर लोगों के साथ छलावा कर रही है। आम जन नीतीश सरकार के क्रियाकलापों से सन्तुष्ट नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर जन स्वराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पूरे राज्य में पैदल यात्रा कर जनता के बीच घूम रहे हैं। वह जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। इसलिए आमजनों का विश्वास जन स्वराज के साथ जुड़ता जा रहा है।

जन स्वराज के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का चलाया गया अभियान 2उन्होंने मजदूरों का पलायन रोकने, गरीब लोगों के बच्चों को सही शिक्षा की व्यवस्था करने आदि समस्याओं के निराकरण के जन स्वराज से जुड़ने की अपील आमजनों से की। इस मौके पर जन स्वराज के बेगूसराय जिला प्रभारी अभिषेक कुमार ने भी प्रशांत किशोर के नीतियों व उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया। बैठक में अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article