समस्तीपुर में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस: ‘संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा’

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर ज़िला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर ज़िला कांग्रेस कार्यालय, समस्तीपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने की।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के ध्वजारोहण के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा और लोकतंत्र, संविधान एवं सामाजिक न्याय की मज़बूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश के निर्माण, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया है।

समस्तीपुर में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस: 'संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा' 2उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी की ज़िम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह सड़क से लेकर सदन तक जनहित और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करे।

समस्तीपुर में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस: 'संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा' 3उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ बनकर अन्याय के विरुद्ध लगातार लड़ती रहेगी।ज़िला अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मज़बूत करें, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का काम करें। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष विजय शंकर शर्मा, देविता कुमारी गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सोनी पासवान, ठाकुर मनोज भारद्वाज, राम विलास राय, सूरज राम, उपेन्द्र नाथ तिवारी, विश्वनाथ सिंह हजारी, रघुनंदन पासवान, नजमुल होदा, शमी अहमद, सुधा देवी, कैलास नाथ सिंह, नीलम राय, राम विलास दास, सविता राउत, लक्ष्मी देवी आदि लोग मौजूद थें।

Share This Article