लखीसराय में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है प्रतिवर्ष देव दिपावली महापर्व

DNB Bharat

काशी बनारस के तर्ज पर लखीसराय के प्रसिद्ध धार्मिक अस्टघट्टी तालाब पर मनाया गया देव दिपावली महापर्व।

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय शहर के प्रसिद्ध धार्मिक अस्टघट्टी तालाब पर कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष काशी बनारस के तर्ज पर मनाया जाता है देव दीपावली महापर्व। इस बार चुंकि 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण का योग है सो कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व देर रात देव दीपावली मनाया गया। आयोजन समिति के सुनील कुमार पत्रकार के नेतृत्व में हजारों दीप जलाकर अस्टघट्टी तालाब के चारों और धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली पर्व। स्थानीय लोगों का मानना है कि आज के दिन ही भगवान शिव ने असुर त्रिपुरासुर का संहार किया था इसी खुशी के मौके पर सभी देवी देवता दीपावली महापर्व मनाते हैं।

- Sponsored Ads-

लखीसराय में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है प्रतिवर्ष देव दिपावली महापर्व 2

इस दौरान उपस्थित लोगों ने अतिशबाजी भी की एवं इस देव दीपावली महापर्व में तलाब के चारों दिशाओं पर दीप जलाने के लिए महिला पुरुष एवं बच्चे काफी उत्साहित दिखे। पूरा इलाका दीप की ज्योति से जगमगा उठा। महापंडितों के मंत्र से दीपावली के दीप जलाने का कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस देव दीपावली कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत कुमार सम्राट, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, लला कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

लखीसराय संवाददाता सरफराज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article