बीडीओ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने को लेकर किया समय निर्धारित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड में 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा समय का निर्धारित किया गया. जिससे एक जगह से दुसरे जगह पहुंचकर लोग इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल हो सकें।वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी,अर्ध सरकारी,गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज को लोग वर्षों से सामुहिक रूप से सलामी देते आ रहे हैं।

- Sponsored Ads-

इसी करी में इस बार भी प्रखंड कार्यालय, थाना, पीएचसी,गैस ऐजेंसी, पंचायत भवन, बीआरसी, कौशल विकास केन्द्र, उच्च विद्यालय,बाल विकास कार्यालय समेत अन्य संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने को लेकर वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर के द्वारा समय का निर्धारण किया गया है।

बीडीओ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने को लेकर किया समय निर्धारित 2इस संबंध में वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर ने बताया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 8,30 बजे, थाना में 9 बजे, पीएचसी में 9,20 बजे, वीरपुर इण्डेन ग्रामीण गैस वितरक ऐजेंसी में 9,45 बजे, पंचायत भवन वीरपुर पुर्वी में 10 बजे, प्रखंड संसाधन केंद्र बीआरसी में 10,10 बजे, उच्च विद्यालय वीरपुर में 10,45 बजे,बाल विकास परियोजना कार्यालय में 11 बजे में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया जाना है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article