मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष केंद्रित: प्रोफेसर कुमारेश शांडिल्य और प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने किया पौधारोपण, स्वयंसेवकों के कार्यों की हुई सराहना
डीएनबी भारत डेस्क
एन.एस एस.के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर कुमारेश शांडिल्य के दीप-प्रज्वलन से शुरु हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रो.मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य, ए.पी एस.एम. काॅलेज, बरौनी तथा मंच संचालन प्रो.रामागर प्रसाद, कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ एन.एन.एस.गीत से हुआ।

सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन ,कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.रामागर प्रसाद के द्वारा प्रस्तुत किया गया और स्वयंसेवकों के कार्यों की विशेषकर उनके अनुशासित व्यवहार, सहयोग, सृजनात्मकता,धैर्य, स्वालंबन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज सेवा,सफाई अभियान ,डिजिटल जागरूकता आदि की सराहना की गई। स्वयंसेवकों में वैभव कुमार और निधि झा ने फीडबैक प्रस्तुत किया और स्वयंसेवकों तथा उनके शिविरीय कार्यों की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर कुमारेश शांडिल्य ,पूर्व प्रधानाचार्य,ए.पी.एस एम. काॅलेज ,बरौनीतथा डाॅ.मुकेश कुमार के द्वारा अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा एवं स्वयंसेवक शालिनी कुमारी,निधि झा और रिंकी कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किए जिसकी खूब सराहना की गई। खुशी कुमारी के नारी सशक्तिकरण पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत की.रूपा कुमारी ने नारी सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुत की ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिहार का लोकनृत्य जट-जटिन शालिनी और रिंकी की सुन्दर प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षीय भाषण में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ.मुकेश कुमार ने स्वयंसेवकों के कायों की खूब प्रशंसा की तथा शिविरीय समाजोपयोगी कार्यों को अपने जीवन में अपनाने की शिक्षा दी.धन्यवाद ज्ञापन डाॅ.सुशील कुमार ने किया।
मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकों में डाॅ.लव कुमार, डाॅ.आशुतोष आनंद, डॉ. नन्देश्वर कुमार, डाॅ सत्यभामा,डाॅ.नेहा कुमारी,डाॅ.भारती कुमारी,,डाॅ .रीता कुमारी,डाॅ.राघवेन्द्र कुमार, डाॅ.रामबचन कुमार, डाॅ. रामकृष्ण ठाकुर, डाॅ. ध्रुव देव कुमार आदि तथा स्वयंसेवकों में वैभव, विकाश, रिंकी,हरिओम, रूपा,रूचि,मीनाक्षी,निधि,गुड़िया,अमीषा,आशीष,छोटी,खुशी,खुशी मिश्रा,कल्याणी,निशा,लक्ष्मी,आरती,कमल, अनुकेश, करिश्मा,रौशन ,बिकी,सचिन,रूची, अर्पिता , दिव्यम आदि उपस्थित थे। समारोह का समापन राष्ट्र-गान से हुआ।
डीएनबी भारत डेस्क