बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक महिला की डूबने मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी स्थित बसोना मोर के पास की है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक महिला की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी स्थित बसोना मोर के पास की है।मृत महिला की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के रहने वाले भोला साह की पत्नी मीरा देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक महिला की डूबने मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया है कि शुक्रवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के लिए गई थी। स्नान करने के दौरान ही पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चली गई। जिससे मीरा देवी डूब गई।लोगों ने डूबता देख बढ़ाने का भरसक प्रयास किया लेकिन गहरा पानी रहने के कारण उसे बचा नहीं सका और मीरा देवी डूब गई।काफी खोजबीन किया गया।लेकिन हुआ था पता नहीं चल सका।

बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान एक महिला की डूबने मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3आज सुबह स्थानीय गोताखोर के द्वारा बूढ़ी गंडक नदी के पानी से शव को बरामद किया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article