नालंदा में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के 17 नंबर कखड़ा गांव के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल पर सवार को कुचल दिया। जिससे इस हादसे में एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल प्रशांत कुमार रोजाना की तरह अपना फील्ड वर्क करके अपने घर नूरसराय के कुंदी गांव जा रहे थे।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान 17 नंबर कखड़ा गांव के पास मुड़ने के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल पर सवार प्रशांत कुमार को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय पुलिस की मदद से जख्मी को बिहार शरीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको प्रशांत कुमार को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल सोहसराय थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुड़ गई है।

 

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article