बेगूसराय:खोदावंदपुर बीडीओ को डीएम ने किया सम्मानित,इलाके में खुशी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में लहिया स्वच्छ अभियान बिहार के तहद स्वच्छता के क्षेत्र में खोदावंदपुर प्रखंड को बेहतर प्रदर्शन स्थान मिलने पर डीएम रौशन कुशवाहा ने बीडीओ नवनीत नमन को प्रशस्तिपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया । यह सम्मान उनको गांधी जन्म जयंती एवं जिला स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को गांधी स्टेडियम में प्रदान किया गया ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय:खोदावंदपुर बीडीओ को डीएम ने किया सम्मानित,इलाके में खुशी 2मौके पर जिला उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर , नगर आयुक्त पिंकी देवी , डिप्टी मेयर भी मौजूद थी । बीडीओ को डीएम द्वारा सम्मानित होने पर प्रमुख संजू देवी , उप प्रमुख नरेश पासवान , मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह , पूर्व मुखिया टिंकू राय , अनिल कुमार ने उन्हें बधाई दिया है । तथा विश्वास व्यक्त किया कि इनके नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान सहित विकास कार्यो में भी प्रखंड बेहतर कार्य करेगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article