बरौनी में 515 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड क्षमता वाले सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगें विडियो काॅन्फ्रेसिंग शिलान्यास

DNB Bharat
बेगूसराय जिला को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक और सौगात, 21 अक्टूबर को होगा बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत असुरारी में अस्पताल और मेडिकल काॅलेज का मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास।
डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक और सौगात 21 अक्टूबर को होगा बरौनी प्रखण्ड अंतर्गत असुरारी में अस्पताल और मेडिकल काॅलेज का मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास। बरौनी में 515 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड क्षमता वाले सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगें शिलान्यास।

बरौनी में 515 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड क्षमता वाले सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगें विडियो काॅन्फ्रेसिंग शिलान्यास 2

जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाह ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के द्वारा 21 अक्टूबर को पूर्वा. 11.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बेगूसराय जिला अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है।

- Sponsored Ads-

इस क्रम में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन प्रस्तावित है। उसकी विवरणी निम्न है जिसमें  515 करोड़ रुपये की लागत से असुरारी, बरौनी में निर्माण होने वाले 500 बेड क्षमता वाले सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का शिशिलान्यस,  6.30 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान मंझौल का उद्घाटन, 6.30 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान, बलिया का उद्घाटन, 6.30 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान बखरी का उद्घाटन।

बताते चले कि प्रस्तावित गवर्नेमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु प्रति वर्ष 100 छात्रों का नामांकन लिया जाएगा तथा उक्त तीनों एएनएम प्रशिक्षण संस्थानों में प्रतिवर्ष 60-60 एएनएम को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रस्तावित शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम का जिला स्तर पर सीधा प्रसारण एनआईसी, बेगूसराय में किया जाएगा।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article