डीएनबी भारत डेस्क
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिमरिया महोत्सव देव दीपावली-2026 का शुभारंभ सिमरिया धाम में भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर मां गंगा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

गंगा महाआरती के दौरान पूरा सिमरिया धाम भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। दीपों की जगमगाहट और गंगा तट पर गूंजते वैदिक मंत्रों ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। गंगा महाआरती एवं सिमरिया महोत्सव में सुबे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राज्यसभा सांसद सह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू संजय झा,
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, एसपी मनीष,स्थानिय तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार,पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व एमएलसी रुदल राय, भूमिपाल राय, सर्वेश कुमार, पूर्व महापौर संजय कुमार, उपमहापौर अनिता राय ,एडीएम ब्रज किशोर चौधरी, एसडीओ अश्वनी कुमार, एसडीपीओ सदर 2 कुमारी दुर्गा शक्ति,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, बेगूसराय श्याम कुमार सहनी , बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नप बीहट अवनीश कुमार , उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार एवं कुंभ सेवा फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं गंगा महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक संध्या में वाराणसी की सुप्रसिद्ध लोक गायिका ज्योति माही ने अपनी शानदार गायन प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक लोकगीतों एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। उनकी सुरीली आवाज और मनमोहक गायन पर श्रोता देर तक झूमते रहे। संगीत प्रस्तुति में संगत कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कीबोर्ड पर गोपाल सिंह राणा, तबला पर रिशुराज, ढोलक पर किशुराज, पैड पर गुलशन कुमार, डंका पर विपुल कुमार तथा बैंजो पर रितेश कुमार ने अपनी उत्कृष्ट संगत से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन उमेश मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, बेगूसराय श्याम कुमार सहनी द्वारा लोक गायिका ज्योति माही सहित सभी संगत कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सिमरिया धाम में आयोजित इस महोत्सव ने आध्यात्मिक आस्था, लोक संस्कृति, संगीत और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। गंगा महाआरती एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देव दीपावली के उत्सव को यादगार बना दिया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट