कार्तिक पूर्णिमा में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पुजन, आरती, श्रृंगार दर्शन, और अराधना करें- स्वामी चिदात्मन जी महाराज।
डीएनबी भारत डेस्क
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर परसोमवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का जत्था , भीड़ सिमरिया धाम में आने लगी और पौ फटते ही उत्तर वाहिनी मनोवांछित फल दायिनी माता गंगा का आंचल सिमरिया धाम में आस्था की जन सैलाब उमड़ पड़ , यहां लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान बनाए और गंगा तट , एवं गंगातट पर अवस्थित सभी मंदिरों में पुजन किया, गंगाजल और गंगौट मिट्टी , प्रसाद और साधु संत, महात्मा और परमपूज्य गुरुदेव स्वामी महर्षि चिदात्मन जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या से ही ऐहतियातन बरतते हुए जीरोमाइल गोल्मबर से बड़े एवं भाड़ी वाहनों के प्रवेश वर्जित कर दिया तथा रुट डायवर्ट कर वाहनों का आवागमन सुचारू बनाए रखा। जिससे मेला एवं कल्पवास क्षेत्र में स्नान बनाने आए श्रद्धालुओं को अधिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि इस महत्वपूर्ण तिथि पर भी जिला प्रशासन द्वारा अतिप्राचीन गंगा स्नान घाट राम जानकी स्नान घाट पर स्नान योग्य प्रारम्भिक व्यवस्था भी नहीं उपलब्ध कराई गई।
जिससे यह स्नान घाट अपेक्षित सुविधाओं का वाट जोहता रह गया। वहीं इस संबंध में परमपूज्य गुरुदेव स्वामि चिदात्मन जी महाराज ने कहा की सतयुग, द्वापर, त्रेता सहित आदि काल के आदि कुम्भ स्थली सिमरिया धाम के अतिप्राचीन गंगा तट के राम जनकी घाट के दयनीय स्थिति बना हुआ है। परमपूज्य स्वामी महर्षि चिदात्मन जी महाराज ने कहा की आदि कुम्भ स्थली सिमरिया धाम का अतिप्राचीन घाट राम जानकी घाट है।
यह घाट मिथिलेश विदेह राजा जनक सहित सभी ऋषियों द्वारा सेवित है। यहां जिला प्रशासन को खतरनाक घाट का सूचना बोर्ड हटवाकर इसे स्नान योग्य बेहतर घाट बनाना चाहिए। यहां देश देशान्तर के पुण्यात्मा वृंद स्नान बनाते हैं, गंगा तट पूजन कर मनवांछित फलों की प्राप्ति करते हैं।
उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के तिथि, महत्व, और इस तिथि को किए जाने वाले सत्य एवं पुण्य कर्मों के बारे में विस्तरपूर्वक जानकारी देते हुए कहा की कार्तिक पूर्णिमा 2026 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11:42 बजे शुरू हुई थी और 24 नवंबर की रात 8:23 बजे समाप्त होगी। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दीपावली भी कहा जाता है।
इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था।उन्होंने कहा की यह कार्तिक (दामोदर) मास का अंतिम दिन है, जिस दिन स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है।तथा जरुरतमंदो ंको दान करें। आगे उन्होंने बताया की शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार और श्रीकृष्ण की महारास लीला से भी जुड़ी मान्यताएं हैं।भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पुजन, आरती, श्रृंगार दर्शन, और अराधना करें।
इस मौके पर रविंद्र ब्रहमचारी, मिडिया प्रभारी नीलमणि, राम, श्याम, लक्ष्मण सहित सैकड़ों श्रदालु ने गुरुदेव स्वामि चिदात्मन जी महाराज का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट