बेगूसराय में शौच के दौरान बुढ़ी गंडक में डुबने से एक किसान की मौत, शव बरामद

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नावकोठी थानाक्षेत्र अंतर्गत पहसारा बुढ़ी गंडक की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में शौच करने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है। मृतक व्यक्ति की पहचान पहसारा गांव निवासी स्वर्गीय प्यार पंडित का 60 वर्षीय पुत्र बंगाली पंडित के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में शौच के दौरान बुढ़ी गंडक में डुबने से एक किसान की मौत, शव बरामद 2

परिजनों ने बताया कि मृतक किसान बंगाली पंडित गुरुवार की देर शाम बुढ़ी गंडक नदी के पास शौच करने के लिए गए थे। लोगों ने आशंका व्यक्त किया कि शौच करने के ही दौरान पैर फिसल ने से बूढ़ी गंडक नदी में डुबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि काफी देर रात तक बंगाली पंडित घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन करने के लिए गए तो बूढ़ी गंडक नदी में तैरता हुआ उनका शव बरामद हुआ।

परिजन एवं ग्रामीण ने घटना की सूचना नावकोठी थाना पुलिस को दी। मौके पर नावकोठी थाना के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारों के मुताबिक मृतक बंगाली पंडित पैसे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article